आंध्र प्रदेश सरकार शेल्टर होम में रहे रहे प्रवासियों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ती करवा रहा है। बता दें कि 21 दिनों के लॉकडाउन के चलते कई लोगों को राज्य के विभिन्न शेल्टर होम में रखा गया है। राज्य अधिकारी खाना और पानी जैसी चीजें पहुंचाने के अलावा अन्य आवश्यक वस्तुएं जैसे कपड़े, टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, ब्लैंकेट और जैसी चीजें उपलब्ध करवा रहे हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या पिछले 12 घंटों में बढ़कर 131 हो गई है, वहीं देशभर में अब तक कुल 1965 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 1764 का इलाज चल रहा है, वहीं 151 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 50 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और 50 लोगों की यहां मृत्यु हो गई है।